फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा-नेबुआ मार्ग की डेढ़ गुना बढ़ेगी चौड़ाई, फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 24 Nov 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/खड्डा। पड़ोसी जनपद महराजगंज के रास्ते नेपाल को जोड़ने वाली सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर की जाएगी। इसके लिए शासन की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। 13.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 35.60 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शासन की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के लिए कार्यदायी संस्था की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। कसया के गोपालगढ़ के पास एनएच-28 से निकल कर एनएच-727 पडरौना वाया खड्डा के रास्ते महराजगंज जनपद की निचलौल तहसील से होते हुए नेपाल तक यह सड़क जाती है। वहीं दूसरी ओर यही सड़क नेबुआ से कटकर छितौनी के रास्ते गंडक नदी पार कर बिहार के रास्ते वाल्मिकीनगर होते हुए भी नेपाल को जोड़ती है।
इसके चलते यह जिले की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। सड़क की महत्ता को देखते हुए खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर नेबुआ से खड्डा तक 13.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर की जाएगी। इसके निर्माण पर शासन की तरफ से 35.60 लाख रुपये खर्च होंगे। खड्डा से नेबुआ के रास्ते बिहार की तरफ से जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पहले से दस मीटर चौड़ी है। इस मार्ग से नेबुआ से निकलकर खड्डा की तरफ से जाने वाली सड़क सात मीटर से दस मीटर होने पर क्षेत्र के 500 से अधिक गांव के लोगों का जिला मुख्यालय पडरौना तक का आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही खड्डा वाया महराजगंज जनपद के निचलौल के रास्ते नेपाल जाने वाले लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस सड़क के निर्माण के लिए शासन की तरफ से मिली स्वीकृति मिल गई है।
शासन के अनु सचिव अजय श्रीवास्तव की तरफ से जारी पत्र के अनुसार इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए कुल 35 करोड़ 60 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है।
निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शासन की तरफ से प्रथम किस्त के रूप में 7 करोड़, 12 लाख 4 हजार रुपये जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शीघ्र इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सके इसके लिए कार्यदायी संस्था की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें