फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने रौंदा: घर से 200 मीटर दूर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 4 बेटियों का सिर से उठा पिता का साया

Sun, 14 Jun 2026 02:46 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

 ग्राम भटौली बुजुर्ग निवासी रिंकू पासवान 35 वर्ष पुत्र सीताराम का घर देवरिया मुख्य मार्ग पर है।शनिवार को आधी रात के बाद रिंकू परिजनों को बिना बताए घर से मझना नाला की तरफ गया।सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क के किनारे मृत पड़े रिंकू को देखा
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मझना नाला स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घर से दो सौ मीटर की दूरी पर हुए हादसे की जानकारी परिजनों को घंटों बाद उस समय मिली जब सुबह टहलने निकले ग्रामीणों व आस-पास के लोगों ने सड़क किनारे मृत युवक को देखा। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गी। ग्राम भटौली बुजुर्ग निवासी रिंकू पासवान 35 वर्ष पुत्र सीताराम का घर देवरिया मुख्य मार्ग पर है। शनिवार को आधी रात के बाद रिंकू परिजनों को बिना बताए घर से मझना नाला की तरफ गया।

सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क के किनारे मृत पड़े रिंकू को देखा एवं परिजनों को सूचित किया। रिंकू का दोनों पैर व हाथ टूट गया था। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। समझा जाता है कि वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह दो बजे रात के बाद घर से मझना नाला के तरफ निकले थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष डा.महेंद्र कुमार ने बताया है कि टहलने निकला युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

चार बच्चियों के सिर से पिता का साया उठा
हादसे में हुई रिंकू की हुई मौत के बाद पूरा परिवार गम में डूब गया है। चार बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के एकमात्र सहारा छिन जाने से आर्थिक तंगी व रोटी का भी संकट उत्पन्न हो गया है। मृतक की पांच संतानों में चार पुत्री व एक पुत्र क्रमश: काजल, प्रियंका, दिव्या, शिवांजली एवं किशन पासवान है। परिवार में मृतक की पत्नी सुखिया देवी के अलावा और कोई जिम्मेदार सदस्य नही है।पत्नी सहित बच्चों का एकमात्र सहारा छिन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें