फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधिछपरा गांव के सामने शुक्रवार सुबह गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बोधिछपरा गन्ना क्रय केंद्र के ठीक सामने रेलवे पोल संख्या 311/5 के पास हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। प्रारंभ में पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर मृतक के परिजनों को अवगत कराया गया।
मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने शव की शिनाख्त की। मृतक गोविंद कुशवाहा (35 वर्ष), पुत्र नागेश कुशवाहा, निवासी पतीलार थाना जटहा बाजार का रहने वाला था। वह बोधिछपरा गन्ना क्रय केंद्र पर लोडर चलाने का कार्य करता था और परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से ट्रेन का टिकट भी बरामद हुआ है। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें