फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनबढ़ों ने बुजुर्ग को पीटकर मार डाला, बेटे के सिर पर मारा चाकू

Thu, 23 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मठिया गांव में सलीम की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। बेटे के साथ मारपीट की शिकायत लेकर गुरवलिया बाजार पहुंचे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र मठिया गांव निवासी सलीम अंसारी (50) को बुधवार रात मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान सलीम के बड़े बेटे नबी रसूल (29) के सिर पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है पर एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र सेमरा हरदो गांव में दिवाली पर चार दिवसीय मेला लगा है। मठिया गांव निवासी सलीम अंसारी का छोटा बेटा आजाद मेले में गया था। वहां से लौटते समय गुरवलिया बाजार चौराहे पर एक दुकान पर कुछ खाने के लिए रुका। वहां पहले से चौराहे पर ही दुकान चलाने वाले तीन-चार युवक मौजूद थे। आजाद की किसी बात को लेकर उनसे कहासुनी हो गई, जिस पर उन्होंने उसे पीट दिया। आजाद से घर पहुंचकर यह बात पिता सलीम और बड़े भाई नबी को बताई। सलीम और नबी चौराहे पर पहुंच गए और मनबढ़ों से बेटे को पीटने को लेकर आपत्ति की। इस पर मनबढ़ों ने गुस्से में नबी के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। सलीम ने बीच बचाव की कोशिश की तो उन्होंने लाठी-डंडे से सलीम पर भी हमला कर दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सलीम को मृत घोषित कर दिया। नबी का इलाज चल रहा है।
उधर, ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मारपीट की सूचना देने के घंटे भर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अगर वह समय से पहुंचे होते तो शायद सलीम की मौत नहीं होती। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें