गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक देवी देवता पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर एक युवक ने किया है। धार्मिक उन्माद फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गंभीर हरकत बताते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से की है।
नगर अध्यक्ष राजन ने 20 नवंबर को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि हवीबुल्ला नाम का युवक सोशल मीडिया पर देवी देवता के बारे में अमर्यादित टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहा था। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पडरौन मडुरही निवासी हवीबुल्ला हो गिरफ्तार कर लिया गया है।