फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी स्थल पर कांग्रेस के सुंदरीकरण कार्य को नगर पंचायत ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी स्थल पर कांग्रेस के सुंदरीकरण कार्य को नगर पंचायत ने रोका
विज्ञापन

खड्डा। नगर पंचायत के गांधी नगर मुहल्ले में स्वतंत्रता सेनानी स्थल की जमीन के स्वामित्व को लेकर नगर पंचायत और कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को आमने-सामने हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी पहुंच गए। करीब दो घंटे तक गहमागहमी चली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराते हुए निर्माण कार्य रोककर यथास्थिति बनाए रखने की बात कही।
क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम के स्तंभ पर कांग्रेस पार्टी शुरू से ही अपना दावा करते हुए (कांग्रेस मंडल) की जमीन कहती है। नगर पंचायत के पिछले कार्यकाल में भी इस जमीन को लेकर विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के जिला महासचिव अजय जायसवाल और कार्यकर्ताओं ने इस जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया। अजय जायसवाल का कहना था कि यह जमीन कांग्रेस की है। पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह के निर्देश पर 15 अगस्त के लिए पार्टी फंड से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। वहीं सभासद पशुपतिनाथ व राजू तुलस्यान आदि का कहना था कि यह नगर पंचायत की सार्वजनिक जमीन है। इसको कांग्रेस के लोग व्यक्तिगत हित में कब्जा करना चाहते हैं। इस पर पूर्व में नगर पंचायत से कार्य भी हो चुका है। इस पर दोनों तरफ से बाद विवाद होने लगा। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी पहुंचे। विवाद की सूचना पर इओ देवेश मिश्रा व खड्डा पुलिस ने पहुंच कर सभी को शांत कराते हुए मामला निस्तारण तक यथास्थिति बरकरार रखने की बात कहते हुए निर्माण सामग्री हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ देवेश मिश्रा ने बताया कि इस जमीन के विषय में कांग्रेस के लोगों से साक्ष्य मांगा गया है। जमीन पर नगर पंचायत ने काम कराया है और वह नगर पंचायत की संपत्ति है। किसी के दावा करने मात्र से जमीन उसकी नहीं हो जाएगी। कागज के परीक्षण के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी, जो भी आदेश होगा उसका पालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें