फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित प्रमाणपत्र के लिए कोषागार जाने से मुक्ति, वेबसाइट पर जनरेट कर सकते हैं पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवित प्रमाणपत्र के लिए कोषागार जाने से मुक्ति, वेबसाइट पर जनरेट कर सकते हैं पेंशनर
विज्ञापन

पडरौना। पेंशनर्स को अपना जीवित प्रमाणपत्र देने के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय आने की अब जरूरत नहीं है। अपने नजदीकी सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या जिनके पास खुद की डिवाइस उपलब्ध है, वे विभागीय वेबसाइट पर अपना जीवित प्रमाण पत्र जेनरेटर करा सकते हैं। इसके बाद कोषागार से प्राप्त पेंशनर परिचय पत्र, आधार कार्ड और पैनकार्ड की छाया प्रति अटैच कर ईमेल कर दें। उसमें आधार कार्ड, कोषागार इंडेक्स संख्या या पीपीओ नंबर, पेंशन बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर का भी स्पष्ट उल्लेख होना जरूरी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद ने बताया कि सरकार की तरफ से यह सुविधा पेंशनर्स के लिए प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जीवित प्रमाण पत्र विभाग की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जीवन प्रमाण डॉट जीओवी डॉट इन पर उत्तर प्रदेश ट्रेजरी-सब ट्रेजरी (कुशीनगर) चयन करते हुए जीवित प्रमाणपत्र जनरेट कर सभी अपेक्षित ब्योरा के साथ टीओ कुशीनगर एट द रेट एनआईसी डॉट इन पर ईमेल करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में पेंशनर्स को न तो हार्ड कापी कोषागार में देने की आवश्यकता है और न ही कोषागार आने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें