फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गर्भवतियों के पंजीकरण व जांच का रिकाॅर्ड दुरुस्त रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान, आयुष्मान, आरोग्य मंदिरों की स्थिति, टीकाकरण, निर्माण कार्य, नसबंदी, अंतरा इंजेक्शन, एईएस/जेई सहित योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने 24 नए एमबीबीएस डाक्टरों का बधाई भी दी।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जन औषधि केंद्रों के वेंडरों से स्थिति की जानकारी लिया और अवशेष केंद्रों की स्थापना के लिए निर्देश दिए। समीक्षा में सामने आया कि आशा कार्यकर्ताओं का दिसंबर महीने तक तक का मानदेय दिया जा चुका है। सीएचसी स्तर पर होने वाले प्रसव की जानकारी ली और चयनित पांच-पांच गांवों की सूची बनाकर पंजिका अगले सप्ताह उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
गर्भवती महिलाओं की जांच व पंजीकरण का रिकार्ड दुरुस्त रखने, मातृ मृत्यु (मेटर्नल डेथ), रिक्त पदों के सापेक्ष अवशेष भर्तियां कराने आदि के लिए भी सख्ती दिखाई। परिवार नियोजन के तहत 16 फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित होने वाले विशेष अभियान पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए बीएसए व डीपीआरओ को निर्देश दिए गए। समीक्षा में मिला कि 15,40,233 पात्र लाभार्थियों के जगह अब तक 9,67,000 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। मार्च तक पूरा करने के लिए मातहतों को सख्त हिदायत दी गई। इस मौके पर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें