फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्रकार दिवस के रूप में मनाया गया महर्षि नारद का जन्मोत्सव

Sun, 26 May 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रौना। नगर के श्याम अतिथि भवन के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की तरफ से महर्षि नारद का जन्मोत्सव पत्रकार दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने महर्षि नारद को सृष्टि का प्रथम पत्रकार बताते हुए सत्य और तथ्य पर आधारित खबरें लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मनोजकांत मिश्र ने कहा कि समाचार निष्पक्ष, तथ्य परक और सत्य पर आधारित होना चाहिए। पत्रकारों को बुराइयों से दूर रहकर निडर होकर समाज तक वास्तविकता पर आधारित खबरों को परोसना चाहिए। कार्यक्रम को सह विभाग संघ चालक चंद्रशेखर, नगर संघचालक डॉ. प्रेमचंद सिंह, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख फूलबदन, जिला प्रचारक मनीष, जिला कार्यवाह रविकीर्ति, जिला सह प्रचार प्रमुख दीनानाथ, नगर सेवा प्रमुख डॉ. धनंजय मिश्र, नगर प्रचार प्रमुख सुमित, नगर सह प्रचार प्रमुख रामाश्रय, नगर कार्यवाहक विशाल जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान दीपक अग्रवाल, मिथलेश द्विवेदी, डॉ. नीलेश मिश्रा, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, गौरीशंकर गुप्ता, नीरज शाह, अवधेश मल्ल, एसएन शुक्ला, शैलेश उपाध्याय, अजय पांडेय, नत्थू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें