फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रांतीय खेलकूद में महराजगंज को ओवरऑल चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया में आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। महराजगंज की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाल वर्ग में महाराजगंज जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में कुशीनगर, तरुण वर्ग में आजमगढ़ और शिशु वर्ग में कुशीनगर जिले के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन के आधार पर महाराजगंज जिले को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। विजेता सभी खिलाड़ियों और टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने पुरस्कृत किया। समान कार्यक्रम की अध्यक्षता जन शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कांत मिश्र ने की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान रणजीत उपाध्याय, महेंद्र सिंह, महेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र, नवीन सिन्हा, धीरज पांडेय, भीम प्रसाद, दिवाकर राव, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें