फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में महराजगंज और आजमगढ़ की टीम विजयी

Sat, 01 Nov 2025 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सेवरही किसान पीजी कॉलेज परिसर में शुक्रवार को राज्य स्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें पुरुष वर्ग की तीन और महिला वर्ग की पांच टीम शामिल हुईं। कुशीनगर महोत्सव के तीसरे दिन आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को राज्य मंत्री ऋषिकांत राय व महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी मैच शुरू कराया। सबसे पहले हुई बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में महराजगंज ने 16 व आजमगढ़ की टीम ने 40 अंक बनाकर विजेता घोषित हुई। इसी तरह रायबरेली की टीम ने 11 अंक व महाराजगंज 27 अंक, देवरिया की टीम ने आठ अंक व आजमगढ़ की टीम 27 अंक बनाई। मऊ की टीम ने 26 अंक व कुशीनगर 21 अंक और गोरखपुर की टीम ने 24 अंक व प्रयागराज की टीम 21 अंक बनाई।
विज्ञापन

इसके बाद हुई पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में बलिया ने शून्य व मऊ की टीम ने एक अंक बनाकर विजेता बने। कुशीनगर व खैराबाद के बीच हुए मुकाबले में खैराबाद की टीम दो अंक व कुशीनगर की टीम ने एक बना सकी। गाजीपुर व मिर्जापुर के बीच हुई प्रतियोगिता बराबरी पर रही। दोनों टीम के खिलाड़ी खेल समाप्त होने तक एक दूसरे के खिलाफ कोई अंक नहीं बना सके। अंत में क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें