फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेक्टर और मजिस्ट्रेटों की निगरानी में आज से होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा

Mon, 17 Feb 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में सोमवार से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए बनाए गए 13 केंद्रों पर 3871 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच सचल दल की तैनाती करने के अलावा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किया है।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से इस बार खास तैयारी की गई है। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए पांच सेक्टर व 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने व जांच के लिए पांच सचल दल भी बनाए गए हैं। एक दल का नेतृत्व जिला कृषि अधिकारी, दूसरे का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, तीसरे का जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, चौथे जिला कार्यक्रम अधिकारी और पांचवें का नेतृत्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्वयं करेंगे। उनके साथ दो-दो सहायक लगाए गए हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह आठ से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।

000000000

इन्हें बनाए गए हैं सेक्टर मजिस्ट्रेट
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, अर्थ एवं सांख्यिकी श्रवण कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर एकनोरिया को जिला मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। एक सेक्टर में दो से तीन परीक्षा केंद्र शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


00000000

इन्हें बनाया गया है परीक्षा केंद्र
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए मदरसा जामिया उस्मानिया गर्ल्स हाईस्कूल उस्मानपुर, मदरसा गौसिया इम्दादुल उलूम तमकुहीराज, मदरसा जामिया मकतब अहलादपुर, मदरसा जामिया रज्विया शमसुल उलूम रजानगर पिपरा कनक, मदरसा मोहम्दिया फैजे रसूल पिपराकनक बोदा टोला, मदरसा दारूल उलूम अंजुमन इस्लामिया कसया, मदरसा जामिया अरबिया फैजुल उलूम परेवाटार, मदरसा हजरत इमाम हुसैन इस्लामिया आलिया मकतब मिश्रौली, मदरसा मोहम्मदिया हयातुल उलूम मकतब पिपरा बाजार, मदरसा दारूल उलूम मोहम्मदिया कप्तानगंज, मदरसा जैनब निशा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पडरौना मडुरही दुदही, मदरसा तेगिया शरीफिया नुरूल उलूम शाहपुर उचकी पट्टी और मदरसा फैजुल उलूम दात इस्लामिया जमालपुर समेत कुल 13 मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


00000000

मदरसा बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या

- मुंशी मौलवी (सेकेंड्री) - 3059 परीक्षार्थी
- अलिम (सीनियर सेकेंड्री) - 812 परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें