छितौनी। रविवार को न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। न्यू पीएचसी छितौनी में डॉक्टर की तैनाती नहीं होने के कारण दो सीएचओ ने आने वाले मरीजों का इलाज किया। इसके पूर्व रविवार को इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अस्पताल पर ताला बंद होने के कारण लौटना पड़ता था।
नगर पंचायत छितौनी में डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवंबर से डॉक्टर का पद रिक्त होने तथा फार्मासिस्ट के अस्पताल से अक्सर गायब होने से मरीजों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ता था। इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की तो सीएमओ ने सीएचओ को इलाज के लिए भेजना शुरू किया। रविवार को जन आरोग्य मेले में इलाज कराने आए मरीजों ने बताया कि इसके पहले रविवार को न्यू पीएचसी पर ताला बंद रहता था।
अब इलाज से काफी राहत है। 12 से अधिक जन आरोग्य मेले में मरीज आए, जिनका इलाज सीएचओ शुभम श्रीवास्तव व सफर शुक्ला ने किया।