कसया। मद्धेशिया वैश्य महासभा कुशीनगर के तत्वावधान में नगर स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को मद्धेशिया वैश्य (कान्दू) महासभा की बैठक हुई। संगठन के विस्तार एवं समाज से जुड़े लोगों के उत्थान पर विशेष चर्चा की गई। कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वैश्य समाज के लोग एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी ने कहा कि मद्धेशिया वैश्य महासभा हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक हिस्सेदारी करते आया है। अब समाज मे अलग पहचान की जरूरत है। उन्होंने समाज के लोगों को सम्मान व रक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि आजादी के पूर्व और अब तक समाज ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भामाशाह इसी समाज के अंग थे। सत्ता में समुचित हिस्सेदारी नहीं मिलने के कारण आज भी समाज पिछड़ा हुआ है। संगठनात्मक एकता और शिक्षा से ही सत्ता में भागीदारी आएगी। तभी समाज का विकास होगा। बैठक में समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने की भी रणनीति बनाई गई। बैठक में विनोद कुमार, ओमप्रकाश, अवधेश आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
अध्यक्षता प्रदेश मंत्री प्रभात मद्धेशिया और संचालन महासभा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार अंजय ने किया। इस दौरान मोहनलाल, दीनदयाल, जितेंद्र, चंदन, धर्मेंद्र, सुनील, हीरालाल, लल्लन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।