फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनी मस्जिद मामला : कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज

Sat, 15 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/हाटा। मदनी मस्जिद के अवैध हिस्से पर चले बुलडोजर के बाद शब-ए-बरात और जुमे की नमाज को लेकर पूरे जिले की पुलिस अलर्ट पर रही। हाटा कस्बे में सभी चौक-चौराहों और मदनी मस्जिद के आसपास पुलिसकर्मी तैनात नजर आए। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिद के आसपास पुलिस की नजर रही। वहीं शहर के सुभाष चौक पर पहुंचे एएसपी रितेश कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों से बात कर जानकारी ली।
विज्ञापन

हाटा कस्बे के मदनी मस्जिद के कुछ हिस्से का निर्माण नक्शा से बढ़कर सरकारी जमीन पर हुआ था। नगर पालिका परिषद हाटा की ओर से नोटिस देने के बाद अतिक्रमण नहीं हटा तो 9 फरवरी को प्रशासन ने बुलडोजर से मस्जिद के अवैध हिस्से वाले निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इसके बाद राजनीतिक सरगर्मी के साथ मस्जिद पक्षकारों में आक्रोश बढ़ गया। इस कार्रवाई को मस्जिद पक्षकारों के अलावा मौके पर पहुंचे राजनीतिक दलों के नेताओं ने गलत बताया। बृहस्पतिवार को शब-ए-बरात थी और शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ी गई। मदनी मस्जिद में भी नमाज अदा किया गया।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। जिले के सभी मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात दिखे। वहीं मदनी मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाज अदा करने नमाजी पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो एक दिन पूर्व मदनी मस्जिद के पास जुटी भीड़ को युवक ने उकसाने का कार्य किया था। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया है, लेकिन उस युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इसके चलते पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें