रहसू बाजार। क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर स्थित विनोद वन में स्थिति मां कुलकुला देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को देव दीपावली मनाई गई। इस मौके पर मंदिर परिसर में 2,100 दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद मां दुर्गा की आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह, समरेंद्र कुमार सिंह, इकांश मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, अमीन सिंह, पिंटू यादव, प्रहलाद यादव, गुड़िया गिरी, सरोज मिश्रा, प्रभावती मिश्रा, श्याम, हरेराम सैनी, गोविंद श्रीवास्तव, जयेश श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, प्रविंद कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद