कस्बे के श्री गांधी किसान इंटर कालेज के मैदान में शनिवार की दोपहर स्वर्गीय काशी यादव पहलवान फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन मैच नेपाल की लुंबनी और झारखंड के जमशेदपुर की टीम के बीच हुआ। इनमें हुए रोमांचक मुकाबले में लुंबनी की टीम विजेता रही।
खड्डा चीनी मिल के प्रबंधक लोकेश कुमार और विशिष्ठ अतिथि राजकुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की औपचारिक शुरुआत की। चार दिवसीय इस फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्र गान से हुआ।
लुंबनी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में झारखंड जमशेदपुर की टीम को एक के मुकाबले दो गोल से शिकस्त देकर जीत अपने नाम दर्ज कराया। इस दौरान
केन मैनेजर नागेंद्र चौधरी, आयोजक जिलाजीत यादव, प्रद्युम्न तिवारी, आयोजक मंडल के प्रकाश बहादुर सेन, रामप्रताप प्रजापति, मुन्ना राजभर, शोभा यादव, ताहिर लारी, संजय यादव, विनोद यादव, तबरेज सिद्दीकी, धीरज सिंह, महादेव चौधरी, अतुल शुक्ला आदि मौजूद थे।