मठिया गांव में मृतक के सलीम के दरवाजे पर तैनात पुलिस
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। पुत्रों से प्यार सलीम को माैत की ओर खिंच ले गया। सलीम की हत्या के बाद उनका पूरा परिवार बेसुध हो गया है। दो समुदायों का मामला होने के कारण गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया सेवरही मार्ग स्थित गुरवालिया बाजार में बुधवार देर रात शराब के नशे का निष्कर्ष खराब ही निकला जहां पहले कहासुनी हुई और चर्चा है कि जब पुत्र पर हुए ज्यादती का कारण जानने के प्रयास में पिता सलीम पहुंचे तो उनके साथ ऐसी मारपीट की गई कि उनकी मौत हो गई। हालांकि यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुष्ट होगी लेकिन यह बात स्पष्ट हो गया कि एक बार फिर बेटे की गलती का खामियाजा एक पिता को भुगतना पड़ा। सलीम अंसारी की मौत के बाद उनकी पत्नी अतिबु और पूरे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सलीम का मठिया में ही कसया सेवरही मार्ग के किनारे टेंट और गाड़ी धुलाई की दुकान है। इससे ही पूरे परिवार का जीवकोपार्जन चलता है। घायल नबी रसूल प्राथमिक उपचार के बाद घर आए अपने कमरे में बेसुध पड़ा था तो पति की मौत के बाद पत्नी अचेत हुई पड़ी थी।