फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 151 नदियों के जल से होगा भगवान सूर्य का अभिषेक

Fri, 12 Jul 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 31 जुलाई को सूर्य महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें 151 नदियों के जल से भगवान सूर्य का अभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक के पहले बनारस से तुर्कपट्टी के सूर्य मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने दी। वे बृहस्पतिवार को नगर के हनुमान इंटर कॉलेज में सूर्य महोत्सव के बारे में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार 29 जुलाई को काशी के दक्षिण द्वार सुल्तान केश्वर मंदिर से 151 नदियों के जल की कलश यात्रा शुरू होगी। यह कलश यात्रा आजमगढ़ पहुंचेगी, वहां रात मेंं विश्राम कर 30 जुलाई को वहां से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए निकलेगी। वहां से मगहर, गोरखपुर होते हुए कुशीनगर पहुंचेगी। 31 जुलाई को अहिरौली दान में मां नारायणी का जल भरने के बाद यह यात्रा सूर्य मंदिर पहुंचेगी और भगवान सूर्य का अभिषेक होगा। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन व पूजन कर भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें