फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भगवान बुद्ध का ध्यान मुद्रा में होगा दर्शन चक्र घुमाने पर सुनाई देंगे मंत्र

Thu, 26 Dec 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में पर्यटन विभाग की तरफ से बुद्धा थीम पार्क में महात्मा बुद्ध की 30 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। इसका निर्माण राजधानी नई दिल्ली में कराया जा रहा है। पार्क में राजस्थान के जयपुर के चमचमाते सफेद संगमरमर से सात खूबसूरत स्तूप भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नवनिर्मित नियंत्रण कक्ष के छत पर प्रेयर व्हील व सीढि़यां होंगी। उन प्रेयर व्हील के बीच में टॉकिंग ट्री स्थापित किया जाएगा। यहां चक्र भी होंगे जिसपर पवित्र मंत्र और प्रतीक अंकित होंगे। दर्शक इसे घुमाएंगे, पवित्र मंत्रों का जाप होने लगेगा। पार्क के अंदर बुद्ध से संबंधित म्यूरल आर्ट प्लेटफाॅर्म पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे और आने वाले पर्यटकों को लुभाएंगे। इसके पहले सिर्फ लेटी हुई मुद्रा में भगवान बुद्ध का दर्शन होता था, अब नई ध्यान मुद्रा में लगने वाली प्रतिमा का भी पर्यटक दर्शन कर सकेंगे।
पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश 17.35 करोड़ों की लागत से बुद्धा थीम पार्क का निर्माण कार्य करा रहा है। इनमें सांची स्तूप मॉडल का प्रवेश द्वार निर्मित कराया गया है। चहारदीवारी भी आकर्षक बनाई गई है। इसमें दो तरह के निर्माण कार्य किए जाएंगे। उनमें से सामान्य प्रकृति यानी सिविल कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जनवरी 2025 में इसके पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं विशेष प्रकृति के कार्य पर करीब 11 करोड़ रुपये और सामान्य प्रकृति पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम करा रहे जिम्मेदार का कहना है कि सिविल कार्य का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है, बचे 25 फीसदी काम तेजी से चल रहा है। मौजूदा समय में ओपन एयर थियेटर, स्तूप, मिट्टी भराई, टैबलोज से संबंधित निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यह देखने लायक होगा और आने वाले पर्यटकों को लुभाएंगा।
विज्ञापन

10 फुट भव्य आधारशिला पर लगेगी प्रतिमा : ओपन एयर थियेटर के सामने दर्शकों के लिए 10 फुट ऊंचे भव्य आधारशिला पर 30 फुट ऊंची बुद्ध की ध्यान मुद्रा में प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा का निर्माण देश की राजधानी नई दिल्ली में विशेषज्ञ कारीगरों से कराई जा रही है। प्रतिमा फाइबर युक्त होगी। उसे यहां स्थापित किया जाएगा। म्यूरल आर्ट प्लेटफॉर्म : पार्क के प्रवेश द्वार के बाएं तरफ 64 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में म्यूरल आर्ट प्लेटफाॅर्म और छह टैबलोज निर्माण का काम अंतिम दौर में है। यहां से कलाकार दर्शकों तक अपनी कला को पहुंचाएंगे। यहां से कलाकारों को दीवार चित्र बनाने और प्रदर्शित करने का साझा अवसर मिलेगा।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें