फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरयासुजान पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की मची लूट, ढाई सौ शीशी जब्त
विज्ञापन

सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के पथरवां तथा तरयासुजान पश्चिम टोला के निकट रविवार को सुबह दस बजे गन्ने के तीन खेतों में अंग्रेजी शराब लावारिस पड़े होने की सूचना पर लूट मच गई। हरियाणा निर्मित इस हाई स्पीड शराब को देखकर लोग उसे झोले-बोरे में भरकर ले जाने लगे। यहां तक कि महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। बाद में पहुंची पुलिस ने लगभग 250 शीशी बची हुई शराब बरामद की।
पथरवां गांव के व्यास सिंह तथा ठग प्रसाद के गन्ने के खेत में प्लास्टिक के तिरपाल में रखकर शराब छिपाई गई थी। सुबह दस बजे गांव के कुछ लोग घास काटने गए तो देखा। उन लोगों के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई और लावारिस हाल में पड़े अंग्रेजी शराब को लूटने की होड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी, एसआई रणजीत सिंह बघेल, संदीप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे तो बची शराब छोड़कर लोग भाग निकले। बची हुई शराब की लगभग 250 शीशियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, तरयासुजान पश्चिम टोला निवासी भूषण राय और वाणी गुप्ता के खेत से भी शराब के लिए लूट मची हुई थी। एसओ ने बताया कि तस्करों की तरफ से दो पिकअप शराब बिहार ले जाने की सूचना पर पुलिस की तीन टीमें बनाकर रात भर घेराबंदी की गई थी जिससे शराब गन्ने के खेत में छिपाकर तस्कर भाग निकले थे। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें