फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से लूटा गया ट्रक नेपाल सीमा पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार से लूटा गया ट्रक नेपाल सीमा पर मिला
विज्ञापन

ट्रक में लगे जीपीएस की मदद से पुलिस को मिली सफलता
खड्डा(कुशीनगर)। कस्बे के एक व्यवसायी का बिहार से लूटा गया ट्रक नेपाल सीमा स्थित रक्सौल के पास लावारिस हाल में मिला। ट्रक पर लदा कोल्डड्रिंक भी बरामद हुआ है। बिहार की लौरिया पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए विधिक कार्रवाई कर रही है। खड्डा कस्बे से मोतीहारी जा रहे इस ट्रक को बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूट लिया था।
खड्डा कस्बे से ट्रक पर कोल्डड्रिंक लादकर चालक मोतीहारी (बिहार) पहुंचाने जा रहा था। चालक मानवेंद्र को बृहस्पतिवार की भोर में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थानाक्षेत्र में एनएच-727 पर मठिया गांव के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। चालक को मारपीट कर बंधक बनाकर कुछ दूरी पर ट्रक से उतार दिया और माल सहित ट्रक को लेकर भाग गए थे। व्यापारी संजय अग्रवाल ने लौरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और नेपाल सीमा के थानों को सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिए जांच आगे बढ़ी तो रक्सौल पुलिस ने शहर से सटे जोकियारी चौक के पास लूटे गए ट्रक को बरामद कर लिया। व्यापारी संजय अग्रवाल ने ट्रक व कोल्डड्रिंक बरामद होने की पुष्टि की है। रक्सौल के थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि लौरिया से लूटे गए यूपी के ट्रक को नेपाल सीमा के पास से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें