फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर के पेट्रोल पंप पर लगी ग्राहकों की लंबी लाइन, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के रामकोला रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात करीब आठ बजे ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी लोग वाहन में जल्दी ईंधन भरवाने के लिए हंगामा करने लगे। ग्राहकों का हंगामा देख पेट्रोल पंप कर्मी वहां से हट गए। विवाद न हो इसके लिए संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद लोगों को ईंधन दिया गया।
विज्ञापन

बीते करीब एक सप्ताह से सहालग के चलते लोगों का आवागमन बढ़ा है। मांगलिक कार्यों में जाने के लिए शाम को करीब-करीब सभी पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ जा रही है। सोमवार की रात करीब आठ बजे रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने वालों की अचानक भीड़ बढ़ गई। 10 से 15 मिनट इंतजार करने के बाद भी लोगों को ईंधन नहीं मिलने पर वाहन चालक हंगामा करने लगे। कुछ वाहन चालक तो पंप कर्मियों पर जल्दी ईंधन देने का दबाव बनाने लगे। विवाद न बढ़े इसके लिए पंप कर्मी ईंधन देना बंद कर दिए। इसके बाद पंप संचालक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद पंप कर्मियों ने ईंधन देना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें