फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की दिशा तय करेगा लोकसभा चुनाव : हितानंद

Tue, 21 May 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करने वाला चुनाव है। भारत विश्वगुरु तभी बन सकता है, जब देश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने। भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराकर वहां भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। ये बातें प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य भाजपा और उसकी सरकार ही कर सकती है। विपक्षी दल मनगढ़ंत आरोप लगाकर देशवासियों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक सिद्धार्थ शंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू ने कहा कि देश के विकास की गति को निरंतर रखने के लिए केंद्र भाजपा की सरकार जरूरी है। मोदी ने भारत के सम्मान को विश्व में बढ़ाने के साथ सभी वर्गों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। इस दौरान पूर्व विधायक टीपी शुक्ला, पूर्व विधायक लल्लन त्रिपाठी, दिवाकर मणि त्रिपाठी, बैरिस्टर जायसवाल, डाॅ. वीणा गुप्ता, मारकंडेय दूबे, कन्हैया शर्मा,राणा प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें