फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थानों में फरियादियों की सुनें बात, दर्ज करें प्राथमिकी

Thu, 29 Jan 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज/ रामकोला। एसपी केशव कुमार ने मंगलवार की रात रामकोला और कप्तानगंज थाने पर सुरक्षा व्यवस्था का नब्ज टटोला। पुलिसिंग व्यवस्था की हकीकत जानने के बाद एसपी ने शराब और गो-तस्करों को सूचीबद्ध कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। इसके अलावा थाना कैंपस में भ्रमण किया तथा अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि थाने तक आने वाले फरियादियों की बात सुनी जाए और उनकी प्राथमिकी दर्ज की जाए। एसपी को सूचना मिली थी कि रात को जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लग रही है, वह क्षेत्र में जाने से बच रहे हैं और थाने के कार्यालयों से भी पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब रह रहे हैं।
अचानक आधी रात इसकी हकीकत जानने पहुंचे एसपी को पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात मिले। एसपी ने दोनों थाने में जनसुनवाई, मिशन शक्ति, गोतस्करी, शराब तस्करी और महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर एसओ से फीड बैक लिया।
विज्ञापन

अपराधों को कम करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर जोर दिया। सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, थाने के माल खाने में शस्त्रों के रखरखाव को देखा और बेहतर सुधार करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कुंदन सिंह सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें