फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की दो बाइकों के साथ लिफ्टर गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइकों की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लिफ्टर के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक लिफ्टर चोरी की बाइक के साथ कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस खिरकिया से मनिकौरा के रास्ते पर घेराबंदी कर लिफ्टर के आने का इंतजार करने लगी। थोड़ी ही देर बाद एक युवक बाइक से आता दिखा। उसे रोकने के दौरान वह भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम दीपू भारती निवासी मनिकौरा कोतवाली पडरौना बताया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो बाइकों को बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल, एसआई सचिन दिवाकर, कांस्टेबल शंखधर राय, नितीश यादव, आदर्श कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें