फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जीवन सुरक्षा किट से बचेगी लाइनमैनों की जान

Fri, 12 Sep 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुकरौली में बिजलीकर्मियों को जीवन सुरक्षा किट वितरित करते जेई अरविंद त्रिगुणायक।संवाद
विज्ञापन
सुकरौली। बिजली के तार टूटने और हाइटेंशन लाइनों को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन को बिजली करंट लगने के मामलों में अब कमी आएगी। शासन ने मरम्मत के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए लाइनमैनों को जीवन सुरक्षा किट से लैस करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ बिजलीकर्मियों की जान बचेगी बल्कि अकारण होने वाले हादसों पर भी रोक लग सकेगी। सुकरौली क्षेत्र के भीष्वा मठवालगिरी बिजली उपकेंद्र के लाइनमैनों को बृहस्पतिवार को सुरक्षा किट दी गई। सुकरौली के भीष्वा विद्युत खण्ड के तहत करीब पंद्रह हजार उपभोक्ता हैं। हाइडिल के अंतर्गत पांच फीडर हैं। इसमें नार्थ, मैनपुरवां, सुकरौली टाउन, साउथ और रामपुर सोहरौना है। विद्युत निगम के जेई अरविंद त्रिगुणायक ने बताया कि एक एसडीओ, एक जेई और एक टीजीटी सहित एक सरकारी लाइनमैन की तैनाती है। इसके अलावा करीब 17 संविदाकर्मी क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के सहयोग के लिए कार्यरत हैं। लाइन मरम्मत के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए विद्युत निगम ने फुलप्रूफ योजना बनाई है। इसके तहत फील्ड में काम करने वाले लाइनमैन को अब फायर किट से लैस किया जा रहा है। बिजली से होने वाले हादसों को रोकने के लिए फायर किट दिए जा रहे हैं। इसे पहनकर काम करने वाले लाइनमैनों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लाइनमैनों को इसके उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी ताकि वे हादसे रोकने में कामयाब हो सकें। हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, ग्लब्ज, टॉर्च सहित अन्य मशीनी उपकरण से भरा बॉक्स दिए गए हैं। एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए विभागीय स्तर पर सभी उपाय किये जा रहे हैं। बिजलीकर्मियों की सुरक्षा का भी ध्यान में रखकर किट वितरित कर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें