लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के हरपुर माफी गांव को रोशन करने के लिए विभिन्न टोलों में लगाई गईं सोलर लाइट एक वर्ष से खराब पड़ी हैं। लोगों ने बताया कि रख-रखाव और निगरानी के अभाव में अधिकतर सोलर लाइट खराब पड़ी है, जिससे गांव में अंधेरा छाया रहता है। गांव के सुफल टोला, पश्चिम टोला, शोभा छपरा, डिग्री टोला, कटहरिया, हरपुर माफी आदि टोलों में समाज कल्याण विभाग ने 2022-23 में लोगों के दरवाजों पर सोलर लाइट लगाया था। लाइट खराब होने पर गांव के पवन गुप्ता आदि ने आईजीआरएस पर शिकायत कर सोलर लाइटों को बनवाने की मांग की है।