फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरियल संक्रमण, सामान्य बुखार से अलग

Thu, 04 Dec 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के संक्रमण को देखते हुए बुधवार को अभियान चलाया गया। प्रभावित गांव में कैंप लगाकर जांच की गई। इसके अलावा पूरे जिले में वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कर एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड आदि की रैपिड किट से जांच की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के 19 गांव के 3750 घरों का सर्वे किया गया। इसके अलावा 980 ग्राम पंचायतों में कुल 1627 सफाई कर्मी लगाकर सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, फागिंग, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, जल भराव वाले स्थानों का निस्तारण किया गया है। लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी एक बैक्टीरियल संक्रमण है। यह मुख्य रूप से लेप्टोस्पायरा नामक बैक्टीरिया से होता है। यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलती है। यह संक्रमित जानवरों (खासकर चूहे, सूअर, कुत्ते) के मूत्र और दूषित पानी या मिट्टी के संपर्क में आने से फैलती है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और इस तरह की बीमारी की शिकायत होने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें