फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसीओ की कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का कार्य बहिष्कार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। अयोध्या जिले की तहसील सोहावल में लेखपाल के खिलाफ हुई एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन (एसीओ) की कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार का एलान किया है। संघ के आह्वान पर जिले की सभी छह तहसीलों के लेखपाल शनिवार को कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
संघ के प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि लेखपालों के खिलाफ एसीओ की ओर से कथित रूप से गलत और सुनियोजित तरीके से ट्रैप की कार्रवाई से संवर्ग में आक्रोश के साथ असुरक्षा की भावना घर कर गई है। संगठन का कहना है कि लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों में राजस्व प्रशासन और शासन की योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हैं।
विज्ञापन

किसी कर्मचारी के विरुद्ध बिना वास्तविक दोष अथवा नियमों के विपरीत कार्रवाई से उसका मनोबल, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।
विज्ञापन

पत्र में 20 अगस्त को अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई घटना का हवाला दिया गया है। संघ की घोषणा के अनुसार 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक प्रदेशभर के लेखपाल संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ ने नियमविरुद्ध, जबरन अथवा सुनियोजित तरीके से की गई ट्रैप कार्रवाई की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर सहित कठोर विधिक व विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें