पडरौना। क्षेत्र के जंगल शाहपुर के ग्राम सचिवायल सभागार में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्रमिका सुविधा केंद्र की तरफ से विधिक जागरूता शिविर का आयोजन हुआ। श्रमिकों को विधिक जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने कहा कि आगामी नौ मई को दीवानी न्यायालय परिसर लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें समनीय मामले, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, बिजली एवं जल बिल, राजस्व एवं सिविल वाद आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई कर आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की भागीदारी के बिना कोई विकास की परिकल्पना नहीं कर सकता है। श्रमिकों को समान और न्यूनतम मजदूरी मिलना चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख लल्लन यादव और संचालन रामवृक्ष गिरी ने किया।
इस दौरान राजू प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अमिताभ श्रीवास्तव, पवन कुमार, मुस्तफा अंसारी, ज्योति पांडेय, विजय मिश्रा, सकलैंन अंसारी, इद्रीश मंसूरी, शम्भू राय, मुन्ना कुमार, संजय कुशवाहा, रामनिवास पाल, खातून नेशा, गेनिया देवी, भगवानी देवी, साबिर अली, आशा देवी, सरफराज आलम आदि मौजूद रहे।