फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज से आमरण अनशन शुरू करेंगे पट्टाधारक

Thu, 19 Mar 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत भवन के पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, धारकों ने किया जलसत्याग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। क्षेत्र के रहसू जनूबी पट्टी पंचायत भवन पर पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर समाजवादी पार्टी के बैनर तले चल रहे धरने के दसवें दिन बुधवार को पट्टाधारकों ने जलसत्याग्रह किया। जिम्मेदार अधिकारी के नहीं पहुंचने से नाराज पट्टाधारक बृहस्पतिवार से आमरण अनशन करेंगे।
धरने का नेतृत्व कर रहे सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार गोंड़ ने कहा कि 177 पट्टाधारकों को 32 वर्ष बाद भी प्रशासन अभी तक कब्जा नहीं दिलवा सका है। धरने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा हैं। इसलिए बृहस्पतिवार क्रमिक अनशन आमरण अनशन में परिवर्तित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियेश गोंड़ का कहना है कि जब तक पट्टाधारकों को उनकी जमीन पर प्रशासन कब्जा नहीं दिलवाएगी तब तक यह धरना अनवरत चलता रहेगा। इस दौरान रवि प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, फुलेना शर्मा, रमेश प्रसाद, घूरा मुसहर, चंद्रिका प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें