कप्तानगंज। तहसील कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वकीलोें ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने 11 फरवरी को रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कप्तानगंज कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा पांडेय और महामंत्री उमेश कुमार दूबे की अगुवाई में अधिवक्ता तहसील पहुंचे। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की गोली मारकर हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। सुरक्षा के लिए अधिवक्ताओं ने कानून बनाने व उसे तत्काल लागू कराए जाने की भी आवाज उठाई। मामले में न्यायिक कार्य से एसोसिएशन के अधिवक्ता विरत भी रहे।
इस मौके पर राम प्रताप सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, परमहंस कुमार,मिर्जा एक्तेदार हुसैन, दिनेश कुमार राव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अभिनेंद्र प्रताप सिंह, संजय पांडेय, संजय सिंह,उदयभान पटेल, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, सतीश चंद्र गौड़, दीनानाथ शर्मा, दारा यादव, राजन पांडेय आदि मौजूद रहे।