फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

Fri, 10 Jul 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कप्तानगंज। एसडीएम और पेशकार पर मनमानी और धन उगाही का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कलम बंद हड़ताल कर एसडीएम के तबादले की मांग की। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा पांडेय और महामंत्री उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक कर तहसील परिसर में एसडीएम मोहम्मद जफर और एसडीएम कोर्ट के पेशकार दुर्गा प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों को कप्तानगंज से हटाने की मांग करते हुए कलम बंद हड़ताल की घोषणा कर दी।
अधिवक्ताओं का कहना था कि अधिवक्ताओं का सम्मान करने के बजाय एसडीएम दलाल किस्म के लोगों का जमावड़ा लगाकर सुनवाई के बजाय फालतू बातों में व्यस्त रहते हैं। बिना सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया अपनाए कोर्ट की पत्रावलियों में आदेश पारित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

वकीलों ने पेशकार पर कोर्ट में नियमित न बैठने और अधिवक्ताओं से अमर्यादित भाषा का प्रयोग और धन उगाही का आरोप लगाया। कहा कि जब तक एसडीएम और पेशकार का स्थानांतरण नहीं हो जाता, अधिवक्ता संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें