फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बैग लेकर घर पहुंचे युवक को साथ ले गई राजस्थान पुलिस

Fri, 10 Jul 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। राजस्थान में पेंटिंग का काम करने वाला युवक एक सप्ताह पहले घर लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, राजस्थान नंबर की एक कार से पहुंचे कुछ लोग युवक को बैग समेत अपने साथ ले गए। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने राजस्थान पुलिस के आने की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

रजवटिया के जोलहा टोली के हजरत पुत्र अलगू राजस्थान में पेंटिंग करता है। करीब एक सप्ताह पहले वह घर लौटा था। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, उसके पास एक बैग था, जिसे उसने रास्ते में पड़ा मिलने की बात कही थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे राजस्थान नंबर की लग्जरी कार से चार लोग उसके घर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें