फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोगों ने की सड़क की मरम्मत कराने की मांग

Sun, 08 Mar 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पगरा पड़री के पगरा बसंतपुर चौराहे सड़क मरमत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पटहेरवा। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बगहीं कुट्टी से ग्राम पगरा पड़री के पगरा बसंतपुर चौराहे तक बनी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे नाराज गांव के लोगों ने शनिवार को सड़क पर प्रदर्शन कर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नंदलाल विद्रोही ने कहा कि बगही कुटी गांव के सामने हाईवे से पगरा बसंतपुर चौराहे तक पिचिकरण हुआ था। समय पर मरम्मत नहीं होने से सड़क पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़ गई है। इससे लोगों को अवगमन में परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान सुदामा गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह, राकेश सिंह, रविंद्र सिंह, रघुवीर ठाकुर, इंद्रदेव, सकलदेव, धर्मेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, शंभू सिंह, अमरजीत प्रसाद, हेमंत, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें