फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वकीलों ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, जताया विरोध

Wed, 25 Feb 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। एसडीएम इटवा (प्रशासनिक) के न्यायालय का बार एसोसिएशन इटवा के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों को माना नहीं गया तो बुधवार को बैठक करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एसडीएम न्यायालय में बहस सुनने के बाद तीन माह तक फैसलों के न होने से वादकारियों के सामने काफी असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है। यही नहीं पूछताछ में हम लोगों की स्थिति भी असहज हो जाती है। इसके लिए कई बार कहा गया, लेकिन फैसलों में देरी बनी हुई है। ऐसे में हम अधिवक्ताओं को एक दिन की सांकेतिक बहिष्कार करना जरूरी हो गया था। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आगे रणनीति तय करके विरोध किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम इटवा कुणाल ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें