फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक के निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। रामनगर विद्यालय में 39 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष केवल 13 छात्र उपस्थित मिले। वहीं, एमडीएम की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली। खेदनी विद्यालय में परिसर में गंदगी, भवन का प्लास्टर उखड़ा हुआ मिलने के साथ छात्रों के लिए पंखे और पानी की टोंटी की व्यवस्था नहीं मिली। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय रामनगर पहुंचे। यहां छात्रों की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और शिक्षकों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एमडीएम की गुणवत्ता परखी। भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए बीईओ अशोक कुमार यादव को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित दिवस के अनुसार छात्रों को फल और दूध भी उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुछ देर के लिए शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। उन्होंने छात्रों से हिंदी पढ़वाई और गणित के सवाल हल कराए। छात्रों ने सवालों के सही जवाब दिए तो उन्होंने उनकी पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्राथमिक विद्यालय खेदनी पहुंचे। यहां परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। परिसर में डस्टबिन रखने को भी कहा। कक्षाएं संचालित होने वाले भवन का प्लास्टर उखड़कर गिरने की स्थिति में मिला। इस पर उन्होंने सभासद पीएन सिंह को भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रों के लिए पंखे और पानी की टोंटी की व्यवस्था कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक इंदु कुमारी, राधिका गुप्ता समेत अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें