फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक और किराएदार में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक और किराएदार में हुई मारपीट
विज्ञापन

दुकान के मालिकाना हक को लेकर हुआ विवाद
खड्डा(कुशीनगर)। कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार को मकान मालिक और किराएदार में दुकान के मालिकाना हक को लेकर रविवार को मारपीट हो गई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बताया जा रहा है कि फलमंडी चौराहे से सटे कस्बा निवासी ज्ञांती देवी का पुश्तैनी कटरा है। इसमें कई लोग किराए पर दुकान संचालित करते हैं। इसमें संतोष मद्धेशिया आदि काफी समय से दुकान करते हैं। इनके बीच मकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

मकान मालिक ज्ञांती देवी के दामाद एपी राय ने बताया कि दुकान के मामले में न्यायालय की ओर से जारी स्थगन आदेश समाप्त हो गया है। इसके बाद मिल बैठकर समझौता के लिए वार्ता करने गया था। इसी बीच विपक्षियों ने हमला कर दिया।
दूसरे पक्ष के संतोष मद्धेशिया का कहना है कि रविवार को हमला करने की नियत से ज्ञांती देवी आदि लोग दुकान पर आए और दुकान में रखे सामान को तोड़ने लगे। दुकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

इस संबंध में खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि दुकान के हक को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें