फाजिलनगर। क्षेत्र के जोगिया गांव में जोगिया यूथ क्लब की तरफ से आयोजित आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें लखीमपुर खीरी की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची।
शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों में से किसी ने भी कोई गोल नहीं कर सकी, लेकिन मैच के दूसरे हाफ में लखीमपुर खीरी की टीम ने आठवें मिनट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की टीम के खिलाफ एक गोल मार कर बढ़त बना ली। अभी इस गोल की बराबरी करने के लिए उत्तराखंड की टीम मशक्कत कर रही रही थी कि लखीमपुर की टीम के खिलाड़ियों ने मैच के अंतिम समय में दूसरा गोल मार कर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच का शुभारंभ प्रोफेसर इंद्रासन खरवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। मैच के रेफरी मकसूद आलम रहे। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। इसमें दिल्ली और लखीमपुर खीरी की टीम आमने सामने रहेगी। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष नितांत सिंह, इसराइल अंसारी, भुनेश्वर राय, बैतुल्लाह, अनुभव राय, संजय कुशवाहा, डबलू अली, हरेंद्र गुप्ता, मिनहाज अंसारी, कौशल किशोर सिंह, तौकीर, चंद्रदीप कुशवाहा, कुतुबद्दीन आदि मौजूद रहे।