फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर बनेगा बुद्ध मंदिर मार्ग

विज्ञापन
कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग के प्रवेश द्वार पर ड्रोन से फोटो लेते आर्किटेक्ट नीरज व - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर बनेगा बुद्ध मंदिर मार्ग
विज्ञापन

कसाडा चौक, शहीद अमिय त्रिपाठी तिराहा, गांधी चौक व मुख्य बाजार की भी बदलेगी तस्वीर
कसया(कुशीनगर)। लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर कुशीनगर का मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग भी चमकेगा। कसया नगर के प्रमुख स्थल व चौराहे भी इस तर्ज पर तैयार किए जाएंगे। यहां सभी प्रतिष्ठानों व दुकानों के बाहर लगे बोर्ड एक ही रंग में रंगे जाएंगे। कसया नगर के चौराहों को सुंदर बनाया जाएगा। प्रशासन ने इस पर काम शुरू कर दिया है।
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली अब नए रूप में नजर आएगी। दुकानों के बाहर लगे बोर्ड एक ही रंग के होंगे। उनकी रंगाई-पुताई भी एक ही रंग की होगी। लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग, कसया नगर के कसाडा चौक, शहीद अमिय त्रिपाठी तिराहा, गांधी चौक, गोला तिराहा व मुख्य बाजार मार्ग को मन भावन रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बताया कि कुशीनगर के अलावा कसया नगर के चौराहों को सुंदर बनाया जाएगा। गांधी चौक, शहीद अमिय त्रिपाठी तिराह व कसाडा चौक को ऐसा बनाया जाएगा कि लोग इसका उदाहरण देंगे। पूरे क्षेत्र की भव्यता किस तरह बढ़ेगा, इसे लेकर यहां के गणमान्य लोगों के विचार लिए जा रहे हैं। यह योजना बहुत जल्द क्रियान्वित होती दिखाई देगी।
...
ड्रोन से कैद हुईं तस्वीर
बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा के निर्देश पर आर्किटेक्ट नीरज वर्मा ने ड्रोन कैमरे में कसाडा चौक, शहीद अमिय त्रिपाठी तिराहा, गांधी चौक, मुख्य बाजार मार्ग फ्लाईओवर तक व गोला तिराहा के अलावा मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग के प्रवेश द्वार से लेकर आगे तक तस्वीर कैद कराई।
विज्ञापन

...
विक्टोरियन लैंप लगेंगे
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बताया कि नगर को सुंदर बनाने के लिए योजना बनाई जा रही है। इसके लिए प्रमुख स्थलों की तस्वीर ली जा रही है। चिह्नित स्थलों के ड्रेनेज सिस्टम कवर्ड होंगे, पाथवे, विक्टोरियन लैंप लगाए जाएंगे। यह कार्य लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर किया जाएगा। इसमें आने वाली दिक्कतों को सामंजस्य स्थापित कर पूरा किया जाएगा। ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने पर काम किया जाएगा। पटरी व्यवसायी को पहले जगह देकर ही उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें