पडरौना। प्रदेश सरकार की तरफ से लेखपालों को प्रतिदिन सुबह 10:0 बजे से शाम 5:0 बजे तक ग्राम सचिवालयों में ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जारी किए गए हैं। इस फैसले से ग्रामीणों में तो उम्मीद जगी है कि उनके जमीन, वरासत, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि व फार्मर रजिस्ट्री जैसी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
लेखपाल संघ का कहना है कि गांवों में ग्राम सचिवालय नहीं पंचायत भवन हैं, जहां लेखपालों को बैठने के लिए कक्ष, फर्नीचर, बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लेखपाल संघ के प्रदेश नीलेश रंजन राव ने कहा उन्हें बैठने व कार्य करने के लिए कक्ष, फर्नीचर, बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसके लिए रोस्टर जारी किया जाना चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा सहित दूसरे विभागों को भी समन्वय के लिए निर्धारित समय में मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।