फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। ग्राम पंचायत रामपुर बरहन के पुराने पंचायत भवन पर अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच अनशन पर बैठे दर्जनों लोगों में से दो अनशनकारियों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अनशन के दूसरे दिन बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे श्रीनिवास कुशवाहा और राजकुमार पाल की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पाकर सीएचसी दुदही के प्रभारी चिकित्सक अनूप कुमार अपनी टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे। दोनों अनशनकारियों की जांच करने के बाद नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि इसके बाद भी अन्य ग्रामीणों की तरफ से अनशन जारी रहा। ग्रामीण पुराने पंचायत भवन स्थल पर ही नया पंचायत भवन बनाने की मांग कर रहे हैं। मांग को लेकर बीते 12 जून से तीन दिन तक अनशन चला था। तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया था। अनशनकारियों में राजकुमार पाल, राकेश प्रसाद, उमेश पाल, सुकूट साहनी, राज मंगल प्रसाद, सहोदरी देवी, गामा प्रसाद, राधा साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें