फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू खनन को संरक्षण देने के आरोप में एसओ और सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर : अवैध बालू खनन को संरक्षण देने
विज्ञापन

के आरोप में एसओ और सिपाही निलंबित
- सीओ की तहरीर पर बरवापट्टी के एसओ एवं सिपाही पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। गंडक नदी से अवैध बालू खनन करने वालों को संरक्षण देने तथा अवैध वसूली के आरोप में बरवापट्टी थाने के प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। तमकुहीराज के क्षेत्राधिकारी ने दोनों के खिलाफ तहरीर देकर इनके ही थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि बरवापट्टी थानाक्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंडक नदी में अवैध बालू खनन जोरों पर चल रहा है। बालू लदी ट्रालियां और अन्य वाहन पार कराने में पुलिस भी शामिल है। इनका बाकायदा शुल्क तय किया हुआ है। वसूली शुल्क को नकद लेने के बजाय एक सिपाही के खाते में मंगाया जा रहा था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों को ट्वीट कर की गई थी। ‘अमर उजाला’ ने इनकी संलिप्तता की खबर सोमवार के अंक में प्रकाशित की थी। सीओ फूलचंद कन्नौजिया की जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी सुरेशचंद्र राव और सिपाही मंगेश चौहान निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि अवैध बालू खनन के मामले में एसओ और सिपाही के बारे में तमकुहीराज के सीओ से जांच कराई गई थी। उनकी जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की संलिप्ता बालू खनन माफिया के साथ पाई गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों को निलंबित करके बरवापट्टी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें