फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना में कुशीनगर की प्रगति खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि योजना में कुशीनगर की प्रगति खराब
विज्ञापन

पडरौना। मुख्य सचिव ने सोमवार को प्रदेश के समस्त मंडलायुक्त/जिलाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में पेयजल योजनाओं को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कोरोना को लेकर खास तौर पर सतर्क करते हुए टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया।
सूचना विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव ने प्राथमिक विद्यालयों में चल रही कायाकल्प योजना को जल्दी पूरा कराने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा दौरान सभी डीएम को आगाह करते हुए लक्ष्य के अनुरूप टेस्टिंग कराने तथा ट्रेनों, बसों व हवाई यात्रियों का टेस्टिंग शत प्रतिशत किए जाने का निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव ने टीकाकरण हेतु वैक्सिनेशन सेंटर की अधिकतम दूरी ढाई किलोमीटर बताते हुये कहा कि दूरी अधिक होने पर लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पाएगी। उन्होंने 13-27 मार्च टेस्टिंग पर फोकस करने का भी निर्देश दिया। समीक्षा दौरान पीएम स्वनिधि की खराब प्रगति वाले जनपदों को सुधार लाने की नसीहत दी गई। कुशीनगर जनपद भी इसमें शामिल रहा। पीएम किसान सम्मान निधि, सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा की गई। डीएम एस राजलिंगम ने खराब प्रगति वाले विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में सीडीओ अनुज मलिक, सीएमओ डा. नरेंद्र गुप्ता, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी, बीएसए विमलेश कुमार, उप निदेशक कृषि चौधरी अरुण कुमार समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें