फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4172 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
रामकोला सीएचसी पर कोविड का टीका लगवाते एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
4172 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना। कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सोमवार को जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीका लगाया गया। वहां 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 4172 लोगों को पहला टीका लगाया गया। जबकि पूर्व में टीका लगवा चुके 924 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। अकेले जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में बने केंद्र पर एडीएम विंध्यवासिनी राय सहित 21 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
कोविड टीकाकरण में ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्गों व गंभीर रूप से बीमार लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए शासन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। ताकि टीकाकरण कराने वाले ऐसे लोग समय से टीका लगवा सकें। जिला अस्पताल के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सोमवार को टीकाकरण की शुुरुआत की गई। शासन की तरफ से वहां सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश के क्रम में सोमवार को कुल 72 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण शाम तक चला। इसके अलावा जिला अस्पताल सोमवार को उन लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई, जो 28 दिन पहले पहली डोज लगवा चुके हैं। एडीएम विंध्यवासिनी राय ने भी जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में बने केंद्र पर सोमवार को पहुंचकर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल सहित 72 केंद्रों पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। सोमवार को 8520 लोगों को पहली डोज देने का लक्ष्य था, जिसमें 4172 लोगों को पहला टीका लगाया गया। इसी दिन इन केंद्रों पर 903 लोगों को दूसरी डोज भी देने का लक्ष्य था, जबकि 924 लोगों ने पहुंचकर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इस प्रकार कुल 5096 लोगों को सोमवार को शाम तक टीका लगाया गया। इस तरह 48.97 लोगों को पहला तथा लक्ष्य से 2.33 प्रतिशत अधिक लोगों को कोविड का दूसरा टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी, जिन्होंने 11 फरवरी को टीका लगवाया था। उन्होंने बताया कि उस दिन को-वैक्सीन लगाई गई थी, जो अब तक के टीकाकरण में सिर्फ एक दिन प्रयोग हुई है। इसलिए जिन लोगों ने 11 फरवरी को टीका लगवाया था, वह मंगलवार को दूसरा टीका अवश्य लगवा लें। क्योंकि उसके बाद दूसरी डोज के टीकाकरण से वंचित हो सकते हैं।
कोरोना से एक व्यक्ति मिला संक्रमित-
पडरौना। सोमवार को एक और व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला। वह दुदही क्षेत्र का निवासी है। उसे लेकर कुल पॉजिटिप केेस की संख्या 5729 हो गई है। एक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाया भगया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को देर शाम तक 539 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 538 निगेटिव और एक पॉजिटिव केस है। इस तरह अब तक कराई गई 354897 लोगों की जांच में 5729 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुुके हैं। इनमें 5660 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। सात एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें