कुशीनगर के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
- बस्ती में आयोजित हुई थी 30वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बीते नौ और दस दिसंबर को बस्ती में आयोजित 30वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जनपद के खिलाड़ी भी मेडल जीते हैं।
बस्ती में आयोजित हुई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुशीनगर जिले के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र (70+) ने 28 मीटर हैमरथ्रो में गोल्ड जीता। उन्होंने जेवलिन में 40.15 मीटर थ्रोकर गोल्ड, डिस्कस में 25.00 मीटर और गोला फेंक में 10.50 मीटर थ्रो कर कांस्य पदक समेत कुल चार पदक अपने नाम किया।
जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र (45+) ने हैमर थ्रो में कांस्य पदक, पवन कुमार (30+) ने लंबी कूद में रजत, हैमर थ्रो में कांस्य, डिस्कस में कांस्य, शाटपुट में कांस्य समेत कुल चार पदक जीते। इनके अलावा अमित कन्नौजिया (30+) ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक और ज्ञानवर्धन गोविंद राव (40+) ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। इसकी जानकारी बीएन मिश्र ने दी। बीएसए विमलेश कुमार, दीप नारायण अग्रवाल, डॉ. वीके सिंह, डॉ. अरुण गौतम, मनमोहन दीक्षित, प्रदीप जायसवाल, विनय जायसवाल, विक्रम अग्रवाल, डॉ. अजय शुक्ला, प्रदीप चहाड़िया, सुरेंद्र सिंह, पवन उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय, रवि कुमार निषाद, राजेश गुप्ता, संजय रावत, पंकज शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।