फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोहुआ नाला के उफान से संपर्क मार्ग पर पहुंचा पानी

Thu, 10 Jul 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी में वाल्मीकि बैराज से पानी का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक के ऊपर हुआ तो जलस्तर चेतावनी बिंदु से 39 सेमी ऊपर पहुंचा गया। खड्डा क्षेत्र में बीती रात में 105 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

रोहुआ नाले में पानी बढ़ने से आवागमन में मुश्किल हो रहा है। कुशीनगर व महराजगंज जनपद के गांव तक एक मात्र सड़क से संपर्क इसी नाले के रास्ते होता है। इसमें पानी बढ़ने से लोगों का आवागमन कष्टप्रद हो गया है।
नेपाल स्थित गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश का असर दिखने लगा है। बुधवार की सुबह 8 बजे डिस्चार्ज 88, 900 क्युसेक था जो दोपहर दो बजे 90,600 क्यूसेक हो गया। वहीं शाम चार बजे 109000 (एक लाख नौ हजार) क्यूसेक और पानी छोड़ दिया गया, जिससे जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे भैंसहा गेज स्थल पर चेतावनी बिंदु से 19 सेमी ऊपर 95.19 मीटर था जो शाम 4 बजे बढ़कर चेतावनी बिंदु से 39 सेमी ऊपर 95.39 मीटर पर पहुंच गया। हो गया। इससे अभी बाढ़ प्रभावित गांव और तटबंध सुरक्षित हैं। खड्डा क्षेत्र में 24 घंटे में 105 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें