पडरौना। पडरौना डिपो की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के दो रूटों पर जल्द ही निगम की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। डिपो को बस उपलब्ध होते ही चिह्नित मार्गाें पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बसों का संचालन शुरू होने आवागमन में परेशानी झेल रहे लोगों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
पडरौना डिपो की तरफ से कुल चार मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसमें से पडरौना से लखनऊ वाया रामकोला, लक्ष्मीगंज, रगड़गंज, मथौली, हाटा, गोरखपुर व लखनऊ तक बस सेवा शुरू कर दी गई है।
वहीं कठकुइयां, सिकटा, कुबेरस्थान, महारानी, जानकीनगर के रास्ते गोरखपुर जाने वाली सड़क की हालत खराब होने के चलते इस रूट पर बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। पडरौना डिपो की तरफ से खड्डा-गोरखपुर वाया नेबुआ नौरंगिया, पकड़ियार बाजार, हरपुर माफी, कप्तानगंज, परतावल के रास्ते गोरखपुर जाएगी।