फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तैराकी, हाॅकी और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Mon, 14 Jul 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर आयु वर्ग की तैराकी, हाॅकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। इसमें तैराकी के 66, एथलेटिक्स में 86 खिलाड़ियों के अलावा हॉकी की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी और टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार किया। सबसे पहले हुई 400 मीटर की बालक व बालिका वर्ग की अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसके बाद हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें में आठ टीम के खिलाड़ी प्रतिभाग किया। इसमें पहला मैच जेडीएस व जिला स्टेडियम-बी के बीच खेला गया। स्टेडियम-ए और स्टेडियम-बी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें स्टेडियम-ए की टीम ने शूट आउट में 4-3 से जीत दर्ज की।
इसके बाद तैराकी प्रतियोगिता हुई। इन प्रतियोगिता में विजेता टीम और खिलाड़ियों को खेल उपसचिव वाराणसी मंडल रेलवे धर्मेंद्र निषाद, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने पुरस्कृत किया। अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें